🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Hariji Mhari Yahi Arzi Sun Leeje
कल्याण भारती Kalyan Bharti lyrics
हरिजी म्हारी याही अरजी सुन लीजै।
जब जब जन्म धरूँ पृथ्वी पर,
सन्त समागम दीजै॥
सन्त समागम हमें प्रभुजी,
सदा कराता रीजै।
या अर्जी मंजूर करो फिर,
दिल चाहे सो कीजै॥
और वासना कुछ नहिं मेरे,
अन्तर की लख लीजै।
गर्व जो हो तो ज्ञान अग्नि से,
जार भस्म कर दीजै॥
सत्संगत जग तारण गंगा,
परसत अघ हर लीजै।
जीव भाव को दूर हटाके,
ब्रह्म रूप कर दीजै॥
अर्ज करूँ कर जोड़ गुसैयां,
जन अपनो कर लीजै।
कल्याण भारती तव शरणागत,
भक्ति बिरद रख लीजै॥