🕉️🎯👌🏻 श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Hamaare Guru Mile Brahmgyaani
कबीर भजन लिरिक्स Kabeer lyrics
हमारे गुरु मिले ब्रह्मज्ञानी
पाई अमर निशानी...
काग पलट गुरु हंसा कीन्है,
दीन्हीं नाम निशानी..
हंसा पहुँचे..सुख सागर पर,
मुक्ति भरै जहँ पानी..
जल बिच कुम्भ, कुम्भ बिच जल है,
बाहर भीतर पानी...
विकस्यो कुंभ जल जल ही समाना,
ये गति विरले ने जानी...
है अथाह थाह सन्तन में,
दरिया लहर समानी..
धीवर जाल डाल का करिहैं,
जब मीन पिघल भई पानी...
अनुभव का ज्ञान उजल ताकी वाणी,
सोहै अकथ कहानी...
कहै 'कबीर' गूंगे की सेन,
जिन जानी उन मानी...
🚩श्री निरंजनी अद्वैत आश्रम भाँवती🙏🏻
🎙️हरिओम शरण Hariom Sharan