🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Hamare Guru Pooran Datar Sahjo
हमारे गुरु पूरण दातार।
अभयदान दीनन को दीन्हें,
कीन्हें भव जल पार॥
जन्म-जन्म के बन्धन काटे,
यम को बन्ध निवार।
रंकहु ते सो राजा कीन्हें,
हरि-धन दियो अपार॥
देवैं ज्ञान भक्ति पुनि देवैं,
योग बतावन हार।
तन मन बचन सकल सुखदाई,
हिरदे बुधि उजियार॥
सब दुख गंजन पातक भंजन,
रंजन ध्यान बिचार।
साजन दुर्जन जो चलि आवै,
एकहि दृष्टि निहार॥
आनन्दरूप स्वरूपमये है,
लिप्त नहीं संसार।
चरनदास गुरु सहजो केरे,
नमो-नमो बारम्बार॥
🎙️सरिता पाठक Sarita Pathak
राग यमन Raag Yaman Teentaal
🎙️ रश्मि चौधरी Rashmi Chaudhary