🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Ham Balak Tum Mai Hamari Sahjo Bai
हम बालक तुम माई हमारी।
पल पल माहिं करो रखवारी॥
निस दिन गोदी ही में राखो।
इत वित बचन चितावन भाखो॥
बिषै ओर जान नहिं देवो।
दुर दुर जाउँ तो गहि गहि लेवो॥
मैं अनजान कबूँ नहिं जानूँ।
बुरी भली को नहिं पहिचानूँ॥
जैसी तैसी तुम हीं चीन्हे।
गुरु हे ध्यान खिलौना दीन्हे॥
तुम्हरी रच्छा ही से जीऊँ।
नाम तुम्हारो अमरित पीऊँ॥
दृष्टि तिहारो ऊपर मेरे।
सदा रहूँ मैं सरनै तेरे॥
मारो झिड़कौ तौ नहिं जाऊँ।
सरक सरक तुमहीं पै आऊँ॥
चरनदास है सहजो दासी।
हो रिच्छक पूरन अविनासी॥