🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Saiya Sadguru Bhal Aaya Ye Sukhram
सैयां सद्गुरु भल आया ये।
निरखत नैन सफल भई सजनी
आनंद उर छाया॥
परमार्थ रे कारणे प्रभु,
सन्त बन आया।
निर्गुण रा सगुण होय स्वामी,
धरि नर काया॥
पूरब भाग परम गुरु प्रकट्या,
आया मन भाया।
अधम उधारण तारण कारण,
जग मांहि आया॥
पारस बदन वचन चिन्तामणि,
ज्ञान गुण लाया।
परसत बदन स्वर्ण भई काया,
दया पद पाया॥
जीव जगाय लगाय भजन में,
तिहुँ ताप मिटाया।
कौवे का हंस बनाय के,
सोऽहं मोती चुगाया॥
हद का जीव पठाय बेहद में,
जहां कर्म न काया।
जीवन्मुक्त प्राप्ति ज्योति में,
ज्योति मिलाया॥
जीवाराम गुरु मिलत मिलाया,
गोविन्द बताया।
जन सुखराम गुरु की किरपा से,
बधावो गाया॥
🚩निरंजनी अद्वैत सेवा संस्थान, भाँवती🥀
🎙️रामचन्द्रजी गोयल Ramchandra Goyal