🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Sumiran Gurudevji Kabhi Mat Bhool
अचलराम जी भजन Achalram ji lyrics
सुमिरन गुरुदेवजी को कभी मत भूल॥
सदा ध्यान गुरुमूर्ति को कीजे,
सर्व ध्यान को मूल॥
नित्य पूजे गुरु-चरण कमल को,
मिटे ताप त्रिशूल॥
मूलमन्त्र गुरु वचन समझकर,
निसदिन करो कबूल॥
गुरु कृपा सोई मोक्ष का कारण,
यही सनातन रूल॥
गुरुभक्ति बिन कर्म सब निष्फल,
नाश होय समूल॥
अचलराम जो गुरु नहीं माने,
उनके शिर पर धूल॥