🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Sumiran Karle Mere Mana Nanak
सुमिरन कर ले मेरे मना,
तेरी बीती उमर हरि नाम बिना।
पंछी पंख बिना, हस्ती दन्त बिना,
नारी पुरुष बिना।
जैसे पुत्र पिता बिन हीना,
तैसे पुरुष हरि नाम बिना॥
कूप नीर बिना, धेनु खीर बिना,
धरती मेह बिना।
जैसे तरुवर फल बिन हीना,
तैसे पुरुष हरि नाम बिना॥
देह नैन बिना, रैन चन्द्र बिना,
मन्दिर दीप बिना।
जैसे पण्डित वेद विहीना,
तैसे पुरुष हरि नाम बिना॥
काम क्रोध मद लोभ निवारो,
छोड़ विरोध तू सन्तजना।
कहे नानक तू सुन भगवन्ता,
इस जग में नहीं कोई अपना॥
🎙️अनूप जलोटा Anoop Jalota
🎙️पं० जसराज Pandit Jasraj