🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂 

Sabhin ke ham sabe hamare Malook Das 

सबहिन के हम सबै हमारे। जीव जंतु मोहि लगें पियारे। 

तीनों लोक हमारी माया। अंत कतहुँ से कोइ नहि लाया।


छत्तिस पवन हमारी जात। हमहीं दिन अरु हमहीं रात। 

हमहीं  तरवर  कीट  पतंगा। हमहीं  दुर्गा  हमहीं गंगा॥


हमहीं मुल्ला हमहीं काजी। तीरथ वरत हमारी बाजी। 

हमहीं पंडित हमीं बैरागी। हमहीं सूम  हमीं हैं त्यागी॥


हमहीं देव अरु हमहीं दानौ। भावै जाको जैसा मानों। 

हमहीं चोर हमहीं बटमार। हम ऊँचे चढ़ि करें पुकार॥


हमहीं महावत हमहीं हाथी। हमहीं पाप पुन्य के साथी। 

हमहीं अश्व हमहीं असवार। हमहीं दास हमहीं सरदार॥


हमहीं  सूरज  हमहीं  चंदा। हमहीं  भये  नंद के नंदा। 

हमहीं दसरथ हमहीं राम। हमरे क्रोध और हमरे काम॥


हमहीं  रावन  हमहीं  कंस। हमहीं मारा  अपना बंस। 

हमहीं  जियावैं  हमहीं‌ मारें। हमहीं  बोरें  हमहीं तारें‍॥


जहाँ तहाँ सब जोति हमारी। हमहीं पुरुष हमीं हैं नारी। 

ऐसी बिधि कोई लौ लावै। सो अविगत सों टहल करावै।


सहै कुसब्द और सुमिरै नांव। सब जग देखै एकै भाव। 

या पद का कोई करै निबेरा। कह मलूक मैं ताका चेरा॥