🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Sabse lalach ka mat khota Malook Das
सबसे लालच का मत खोटा।
लालच तें बैपारी सिद्धी, दिन दिन आवै टोटा॥
हाथ पसारे आँधर जाता, पानी परहि न भाई।
माँगे तें मोकूं मी च भली, अस जीने कौन बड़ाई॥
माँगे तें जग नाक सिकोरे, गोबिंद भला न मानै।
अनमाँगे राम गले लगावै, बिरला जन कोइ जानै॥
जबलग जिव का लोभ न छूटै तबलग तजै न माया
घर घर द्वार फिरै माया के, पूरा गुरु नहिं पाया॥
यह मैं कही जे हरि रंग राते, संसारी को नाहीं।
संसारी तो लालच बंधा, देस देसान्तर जाहीं॥
जो माँगे सो कछू न पावै, बिन माँगे हरि देता।
कहैं मलूक निःकाम भजै जे, ते आपन कर लेता॥