🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Santo Bhai Aayi Gyaan Ki Aandhi
कबीर भजन लिरिक्स Kabeer lyrics
सन्तो भाई आई ग्यान की आँधी।
सबै उड़ानी भ्रम की टाँटी,
माया रहै न बांधी॥
दुचिते की द्वै थूनीं गिरांनीं,
मोह बलिंडा तूटा।
तृष्णा छान परी घर ऊपर,
दुर्मति भांडा फूटा॥
जोग जुगतकर सन्तो बांधी,
निरचू चुवै न पाणी।
कूड़कपट काया का निकस्या,
हरि की गति जब जांणी॥
आँधी पीछें जो जल बूठा,
प्रेम हरि जन भींना।
कहै कबीर भान के प्रगटे,
उदित भया तम छीना॥
🚩श्री निरंजनी अद्वैत आश्रम भाँवती🙏🏻
🎙️इकबाल सिंह Iqbal Singh