🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Sadho Dekho Jag Boraana
Kabeer Bhajan कबीर भजन
साधो, देखो जग बौराना।
साँची कहौ तो मारन धावै
झूठे जग पतियाना.......
हिन्दू कहत है राम हमारा
मुसलमान रहमाना।
आपस में दोउ लड़े मरत हैं
मरम कोई न जाना॥
बहुत मिले मोहे नेमी धर्मी
प्रातः करैं असनाना।
आत्म छोड़ि पाहन पूजैं
तिनका थोथा ज्ञाना॥
आसन मार डिंभ धर बैठे
मन में बहुत गुमाना।
पीपर - पाथर पूजन लागे
तीरथ-व्रत भुलाना॥
माला पहिरे टोपी पहिरे
छाप-तिलक अनुमाना।
साखी सब्दै गावत भूले
आत्म ख़बर न जाना॥
घर-घर मंत्र जो देत फिरत है
माया के अभिमाना।
गुरवा सहित सिस सब बूड़े
अन्तकाल पछिताना।
बहुत देखे पीर औलिया
पढ़ैं किताब क़ुराना।
करैं मुरीद कब्र बतलावैं
उनहूँ ख़ुदा न जाना॥
हिंदू की दया मेहर तुरकन की
दोनों घर से भागी।
वह करे जिबह वो झटका मारै
आग दोनों घर लागी॥
या बिधि हँसत चलत हैं
खुद आप कहावैं स्याना।
कहैं कबीर सुनो भाई साधो
इनमें कौन दिवाना॥
🚩श्री निरंजनी अद्वैत आश्रम भाँवती🙏🏻
🎙️ आभास श्रेयस Aabhas & Shreyas