🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Sadho Har Me Hari Ko Dekha Kabeer
साधो हर में हरि को देखा॥
आप माल औ आप खजाना,
आपे खर्चन वाला।
आप गली गली भिक्षा मांगे,
लिये हाथ में प्याला॥
आपहि मदिरा आपहि भाठी,
आप चुवावन वाला।
आप सुराही आपे प्याला,
आप फिरै मतवाला॥
आपहि नैना आपहि सैना,
आपहि कजरा काला।
आप गोद में आप खेलावे,
आपे मोहन लाला॥
ठाकुर द्वारे ब्राह्मण बैठा,
मक्का में दरवेशा ।
कहत कबीर सुनो भाई साधो,
हरि जैसा को तैसा॥