🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Sadho Ye Murdo Ka Gaon
Kabeer Bhajan कबीर भजन
साधो ! ये मुर्दों का गाँव !
पीर मरे, पैगम्बर मरि हैं,
मरि हैं ज़िन्दा जोगी।
राजा मरि हैं, प्रजा मरि हैं,
मरि हैं बैद और रोगी॥
चन्दा मरि है, सूरज मरि है,
मरि हैं धरणी आकासा।
चौदहभुवन के चौधरी मरि हैं,
इन्हूँ की का आसा॥
नौहूँ मरि हैं, दसहुँ मरि हैं,
मरि हैं सहस अठ्ठासी।
तैंतीस कोटि देवता मरि हैं,
बड़ी काल की बाज़ी॥
नाम अनाम अनन्त रहत है,
दूजा तत्त्व न होई।
कहे कबीर सुनो भाई साधो,
भटक मरो मत कोई॥
🚩श्री निरंजनी अद्वैत आश्रम भाँवती🙏🏻
🎙️ आभास श्रेयस Aabhas & Shreyash