🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Sadho man maya ke sang Sahjo Bai Pad
साधो मन माया के संग, सब जग रंग रह्यो॥
मूरख पचे खेल के अंधरे, नाना स्वांग बनाय।
आसा धरि धरि नाचन लागे, चोवा चाह लगाय॥
जोग करै सिधि आठो चाहे, मान बड़ाई हेत।
राज बासना भोग लोक के, कासी करवत लेत॥
पंचअग्नि बहु तापन लागे, बहुत अर्धमुख झूल।
बहुतक दौड़े अड़सठ तीरथ, ज्ञानगली गये भूल॥
चरनदास गुरु तत लखायौ, दीन्हें खेल छुटाय।
सहजो बाई सीस नवावत, बार बार बलि जाय॥