🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Sadho bhavsagar ke mahi kal hori khelai
Sahajo bai Pad lyrics Charandas Shishya
साधो भवसागर के माहिं, काल होरी खेलाई॥
भाँति भाँति के रंग लिये हैं, करत जीवन घात।
बूढ़ा बाला कबहुँ न देखें, देखे ना दिन रात॥
निहचे मौत लिये संग रानी, नाना रंग सम्हार।
बड़े बड़े अभिमानो नामी, सो भी लीन्हे मार॥
सूरज चंद वा भय तें काँपैं, स्वर्ग माहिं सब देव।
तन। धारी सबही थर्रावें, ज्ञानी जानत भेव॥
आपन कूँ देहहुँ नहिं जाने, जानत आतम साँच।
चरनदास कह सहजो बाई, ताहि न आवै आँच॥