🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
सद्गुरु थाने अर्ज करूँ भव की भारी त्रास।
अबतो मोहे बचाइए चरणशरण की आस॥
पावन परमदयाल गुरु करुणासिंधु कहलाय।
भव में डूबत जीव को, सद्गुरु आय बचाय॥
कोई जल में बैठ जल सैन लिखे,
कोई पञ्च अग्नि तन तपते है।
कोई रहे खड़ेश्वर उर्ध्वबाँह (ऊपर हाथ)
कोई तीर्थ व्रत में फँसते है।
कहे 'कबीर' आत्म ज्ञान बिना,
ये सब धोखे के रस्ते है॥
Sadho Bhai Hardam Hari Hai Bhela
अचलराम जी भजन Achalram ji lyrics
साधो भाई हरदम हरि है भेला।
कर सत्संग खोज घट भीतर,
खोज्या खबर पड़ेला॥
ये संसार अन्धों का अन्धा,
सूझत नहीं हैं गेला।
क्रिया कर्म में मारे भचीड़ा,
कदे ही न भ्रम मिटेला॥
तीर्थ फिरे और धाम जो सेवे,
पत्थर जाय पुजेला।
गोता खाय फिर निजघर आवे,
ईश्वर नाहिं मिलेला॥
घट में ईश्वर बाहिर खोजे,
तू यामें जन्म मरेला।
जो जन हरि को दूर बतावे,
वो चौरासी भुगतेला॥
सहज भ्रम मिटे रे भाई,
तू बण सद्गुरु जी का चेला।
रोम रोम थने परमेश्वर दरसे,
निरख परख चित्त देला॥
गुरु धन सुखराम हरिरूप सदाई,
आदि अंत मध पेला।
अचलराम राम नित दर्शन करता,
दुतिया दूर करेला॥
🎙️साँवलरामजी Sanwalram ji