🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Sadho Bhai Dekho Len Hamaari
मानसिंह भजन Mansingh lyrics
साधो भाई! देखो लेन हमारी।
मुर्दा हो सो तो मौज उड़ावे,
जिन्दा फिरत भिखारी॥
मुर्दा हो सो तो भोग सब भोगे,
फिर भी रहे ब्रह्मचारी।
जिन्दा फिरत यों सिर कूटत,
मिले न एकहूँ नारी॥
मुर्दा होई करत बादशाही,
कबहुँ न उतरे शाही
जाय बादशाह उनसे मांगे,
वो कछु माँगत नाहीं॥
काल को काल डरे उनसे,
वो नहीं डरत लिगारी
निसदिन मौज करत वे बैठे,
खोले मोक्ष द्वारी॥
जो आवे मुर्दा करे ताको,
आप समान कर डारी।
कीड़ा भृंग उड़ाय संग में,
सोऽहं शब्द उच्चारी॥
देवनाथ गुरु दश में दरस्या,
कर लीना भवपारी।
कहे 'मानसिंह' हूँ मैं मुर्दा,
जिन्द ही जिन्द बिचारी॥
🚩जय श्री गुरु महाराज जी की 🙏🏻
🎙️रामचन्द्रजी गोयल Ramchandra Goyal