🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Sadho Jeevat Hi Karo Aasha Kabeer
साधो ! जीवत ही करो आशा॥
जीवत समझे जीवत बूझे,
जीवत मुक्ति निवासा।
जीवत कर्म की फाँस न काटी,
मुए मुक्ति की आशा॥
तन छूटे जीव मिलन कहत हैं,
सो सब झूठी आशा।
अबहुँ मिला सो तबहुँ मिलेगा,
नहिं तो यमपुर बासा॥
दूर दूर ढूँढै मन लोभी,
मिटै न गर्भ तरासा॥
साधु सन्त की करै न सेवा,
काटै यम की फाँसा॥
सत्य गहै सद्गुरु को चीन्है,
राम नाम विश्वासा
कहत कबीर साधुन हितकारी,
हम साधुन के दासा॥
🎙️मदन गोपाल Madam Gopal