🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Sadho Jagat Pol Ham Jani Gangaramji
साधो जगत पोल हम जाणी।
वेद शास्त्र गुरु वचन श्रवणकर,
कर निश्चय पहचाणी॥
बिना ज्ञान का पंथ चलावे,
सीखे ठग खाणी।
जादू जोर से जग भरमावे,
झूठा करे डफाणी॥
माँस खाय और मदिरा पीवे,
शुभ कर्म नास कराणी।
मरया बाद मुक्ति होवे नहीं,
दुनियां को बहकाणी॥
सांच कहूँ तो कह्यो न माने,
झूठी रोपी निसाणी।
निर्दोषा के दोष लगावे,
जरा शर्म नहीं आणी॥
जसीराम जी गुरु हमारे,
सांची सैन लखांणी।
कहे गंगाराम सुनो भाई साधो,
कर निश्चय दरसाणी॥