🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Ramiya Ki Dulhan Lootal Bazar Kabeer
रमैया की दुल्हन लूटल बजार॥
सुरपुर लूट नागपुर लूटा।
तीन लोक मचा हाहाकार॥
ब्रह्मा लूटे महादेव लूटे,
नारद मुनि के पड़ी पिछार।
शृंगी की भिगी करि डारी,
पराशर के उदर बिदार॥
कनफूंका चिदकासी लूटे,
लूटे जोगेसर करत विचार।
हम तो बच गये साहिब दया से,
शब्द डोर गहि उतरे पार॥
कहत कबीर सुनो भाई साधो।
इस ठगनी से रह्यो हुशियार॥
🚩अद्वैतसेवासंस्थान, भाँवती🥀
🎙️वीणा सहस्रबुद्धे Veena Sahasrabuddhe