🕉️👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Ram Sumir pachhtayega Kabeer
राम सुमिर पछतायेगा मन॥
पापी जियरा लोभ करत है,
आज काल उठ जायेगा........
लालच लागे जन्म गवाइआ,
माया भरम भुलाहिगा।
धन जोबन का गरब न कीजै,
कागद ज्यो गल जाहिगा॥
जो जम आई केस गहि पटकै,
ता दिन कछु न बचावेगा।
सुमिरनभजन दया नहि कीन्ही,
तो मुख चाटे खावेगा॥
धरम राय जब लेखा मांगै,
किआ मुख लै जाहिगा।
कहत कबीर सुनो भाई साधो,
साधसंगति तर जाहिगा॥