🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Ram Taju Par Guru Na Bisaru
सहजो बाई Sahjo Bai Pad Lyrics
राम तजूँ पर गुरु न बिसारूँ।
गुरु के सम हरि कूँ न निहारूँ॥
हरि ने जन्म दियो जग माहीं।
गुरु ने आवागमन छुटाहीं॥
हरि ने पाँच चोर दिये साथा।
गुरु ने लई छुडाय अनाथा॥
हरि ने कुटुम्ब जाल में गेरी।
गुरु ने काटी ममता बेरी॥
हरि ने रोग भोग उरझायो।
गुरु जोगी करि सबै छुटायौ॥
हरि ने कर्म भर्म भरमायो।
गुरु ने आतम रूप लखायौ॥
हरि ने मोसूँ आप छिपायो।
गुरु दीपक दै ताहि दिखायो॥
फिर हरि बन्ध मुक्ति गति लाए।
गुरु ने सब ही भर्म मिटाये॥
चरनदास पर तन मन वारूँ।
गुरु न तजूँ हरि कूँ तजि डारूँ॥
🎙️नीलम सिंह Neelam Singh
🎙️वाणी जयराम Vani Jairam