🕉️👌🏻🎯श्री हरिपुरुषाय नमः🫂🌍 

Ye Maya Teri Bahut kathin hai Ram Rajesh 

ये  माया  तेरी  बहुत  कठिन  है  राम........


रक्त माँस  हड्डी  के  ढेर  पर, मढा  हुआ  है चाम।

देख  उसी  की  सुन्दरता, हो  जाती  नींद  हराम॥


करता नित विरोध क्रोध का, कहता बुरा परिणाम।

होता क्रोधित  स्वंय तो होती, वाणी बिना लगाम॥


मृत्यु  देखता  है   औरों  की, रोज  सवेरे  शाम।

भवन  बनाता  ऐसे  जैसे, हरदम  यहाँ  मुकाम॥


राजेश्वर प्रभु  तुम मायापति, करुणानिधि है नाम।

नाथ  निवेरो  अपनी  माया, जीव  लहे  विश्राम॥