🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Mero man anat Kahan sukh pave
सूरदास भजन लिरिक्स Soordas lyrics
मेरो मन अनत कहाँ सुख पावे।
जैसे उड़ि जहाज की पंछी,
फिरि जहाज पै आवै॥
कमल-नैन को छाँड़ि महातम,
और देव को ध्यावै।
परम गंग को छाँड़ि पियासो,
दुर्मति कूप खनावै॥
जिहिं मधुकर अंबुजरस चाख्यो,
क्यों करील-फल भावै।
सूरदास प्रभु कामधेनु तजि,
छेरी कौन दुहावै॥