🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Maya Mahathagni Ham Jani Kabeer
माया महा ठगनी हम जानी।
तिरगुन फाँस लिये कर डोलै,
बोलै मधुरी बानी॥
केसव के कमला होइ बैठी,
सिव के भवन भवानी।
पण्डा के मूरत होइ बैठी,
तीरथ में भई पानी॥
जोगी के जोगि होइ बैठी,
राजा के घर रानी।
काहू के हीरा होइ बैठी,
काहू के कौड़ी कानी॥
भक्तन के भक्तिन होइ बैठी,
ब्रह्मा के ब्रह्मानी।
कहत कबीर सुनो हो सन्तो,
यह सब अकथ कहानी॥
🎙️पं०छन्नू लाल मिश्र Channulal Mishra
🎙️ कल्याणी सलुंके Kalyani Salunke