🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Mamta Tu Na Gayi Mere Man Te
Tulsidas Bhajan तुलसीदास
ममता तू न गई मेरे मन ते॥
पाके केस जनम के साथी
लाज गई लोकन ते।
तन थाके कर कम्पन लागे
ज्योति गई नैनन ते॥
श्रवन बचन न सुनत काहू के
बल गये सब इंद्रिन ते।
टूटे दसन बचन नहिं आवत
सोभा गई मुखन ते॥
कफ पित वात कण्ठ पर बैठे
सुतहिं बुलावत करते।
भाई बन्धु सब परम पियारे
नारि निकारत घर ते॥
जैसे ससि-मण्डल बिच स्याही
छुटै न कोटि जतन ते।
तुलसीदास बलि जाउँ चरन ते
लोभ पराये धन ते॥
🚩 श्री निरंजनी अद्वैत आश्रम भाँवती🙏🏻