🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Man Lago Mero Yar Fakiri Kabeer
मन लागो मेरो यार फकीरी में।
मन लागो मेरो राम फकीरी में॥
जो सुख पावो राम भजन में।
वो सुख नाहीं अमीरी में॥
भला बुरा सबका सुन लीजै।
कर गुजरान गरीबी में॥
प्रेम नगर में रहनी हमारी।
भली बन आयी सबूरी में॥
आखिर यह तन खाक मिलेगा।
कहाँ फिरत मगरूरी में॥
कहत कबीर सुनो भाई साधो।
साहिब मिले सबूरी में॥
🎙️ओस्मान मीर Osman Mir
🎙️अयोध्यादास Ayodhyadas
🎙️अबिदा परवीन Abida Parveen