🕉️🎯👌🏻 श्री हरिपुरुषाय नमः 🌍🫂
Man Re Parsi Hari Ke Charan
Meera Bhajan मीरा भजन
मन रे ! परसि हरि के चरण॥
सुभग सीतल कँवल कोमल,
त्रिविध ज्वाला हरण।
जिन चरण प्रहलाद परसे,
इन्द्र पदवी धरण॥
जिन चरण ध्रुव अटल कीने,
राखी अपनी सरण।
जिन चरण ब्रह्मांड भेटयों,
नखसिखा सिरी धरण॥
जिन चरण प्रभु परसि लीने,
तरी गोतम धरण।
जिन चरण कालीनाग नाथ्यो,
गोपलीला करण॥
जिण चरण गोबरधन धार्यो,
इन्द्र को गरब हरण।
दासी 'मीरा' लाल गिरधर,
अगम तारण तरण॥
🚩श्री निरंजनी अद्वैत आश्रम भाँवती🙏🏻
🎙️वाणी जयराम Vani Jairam
🎙️सावनी शेंडे Sawani Shende