🚩🪷श्री हरिपुरुषाय नमः🪷
Man de Ram Liya Hai Mol🥀
Nanak Shabad Gurbani
मन दे ! राम लिया है मोल।
कञ्चन से पाइए नहीं तोल॥
प्रभु को सोने से तौलकर नहीं पाया जा सकता, मैंने तो प्रभु को अपना मन देकर खरीद लिया है।
अब मोहे राम अपना कर जानिआ।
सहज सुभाइ मेरा मन मानिआ॥
अब प्रभु ने मुझे अपना लिया है, प्रभु का दास बनकर मेरा मन सहजता से ही समझ गया है।
अकथ कथा मान मन की, कह कबीर समझाय।
जो याको समझा परै, ताको काल न खाय॥
ब्रह्मै कथ कथ अन्त न पाइआ।
राम भगत बैठे घर आइआ॥
ब्रह्मा ने जिसकी महिमा को कह कहकर भी उसका रहस्य नहीं जाना। उस प्रभु ने स्वयं भक्तों के हृदय में घर बना लिया है।
नाहं वसामि वैकुण्ठे योगिनां हृदये न च।
मद्भक्ता यत्र गायन्ति तत्र तिष्ठामि नारद॥
कहो 'कबीर' चंचल मति त्यागी।
केवल राम भगत निज भागी॥
कबीर कहते हैं, मैने अपने मन की चंचलता को त्याग दिया है और अपने भाग्य को सिर्फ प्रभु भक्ति मे लगा दिया है।
चंचल मन निश्चल करै, फिर फिर नाम लगाय।
तन मन दोऊ बस करै, ताको कछु नहि जाय॥
🚩श्री निरंजनी अद्वैत आश्रम भाँवती🙏🏻
🎙️ सतविंदर सिंह Satwinder Singh
🎙️ मनिंदर सिंह Maninder Singh