🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Man Tohe Kehi Vidhikar Samjhau Kabeer
मन तोहि केहि विधि कर समुझाऊँ।
सोना होय तो सोहाग मनाऊँ,
बंकनाल रसवाऊँ।
ज्ञान शब्द की फूँक लगाकर,
पानी कर पिघलाऊँ॥
घोड़ा होय तो लगाम मगाऊँ,
ऊपर जीन कसाऊँ।
होय सवार तेरे पर बैठूँ,
चाबुक लेई चलाऊँ॥
हाथी होय तो जंजीर गढ़ाऊँ,
चारों पैर बधाऊँ।
होय महावत तेरे पर बैठूँ,
अँकुश देइ चलाऊँ॥
लोहा होये अरहण मगाऊँ,
ऊपर धुआँ धुवाऊँ।
धुआँ की घनघोर मचाऊँ,
यन्तर तार खिचाऊँ॥
ज्ञान न होय तो ज्ञान सिखाऊँ,
सत्य की राह बताऊँ।
कहत कबीर सुनो भाई साधो,
अमरापुर पहुँचाऊँ॥
🎙️अनूप जलोटा Anoop Jalota