🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Mujhe hai Kam Ishwar Se Brahmanand
मुझे है काम ईश्वर से जगत् रूठे तो रूठन दे॥
कुटुम्ब परिवार सुत दारा,
मालधन लाज लोकन की।
हरि के भजन करने से,
अगर छूटे तो छूटन दे॥
बैठ संगत में सन्तन की,
करुँ कल्याण में अपना।
लोग दुनिया के भोगों में,
मौज लूटे तो लूटन दे॥
प्रभु का ध्यान धरने की,
लगी दिल में लगन मेरे।
प्रीति संसार विषयों से,
अगर टूटे तो टूटन दे॥
धरी सिर पाप की मटकी,
मेरे गुरुदेव ने झटकी।
वो ब्रह्मानन्द ने पटकी,
अगर फूटे तो फूटन दे॥
🚩जय श्री गुरु महाराज जी की🙏🏻
🎙️रामस्वरूप भोपा Ramswaroop Bhopa
🎙️ नारायण स्वामी Narayan Swami