🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Mai! Charan Guru Meethe Nanak
नानक गुरबानी सबद Gurbaani lyrics
माई! चरन गुरु मीठे।
बड़े भाग देवै परमेसर,
कोटि फल दरसन गुरु डीठे॥
हे माता! गुरु के चरण कितने प्यारे लगते हैं। अहोभाग्य से परमेश्वर गुरु-चरणों का प्रेम प्रदान करता है, गुरु के दर्शन करने से मनुष्य को करोड़ों पुण्यों के फल मिल जाते हैं।
गुन गावत अच्युत अविनासी।
काम क्रोध विनसे मद ढीठे॥
अस्थिर भए साँच रंग राते।
जनम मरन बहुरि नहीं पीठे॥
अच्युत, अविनाशी परमात्मा के गुणगान करने से कामवासना, क्रोध और अहंकार नष्ट हो जाते हैं। जो लोग प्रभु के प्रेम से ओतप्रोत हो जाते हैं, वे स्थायी और शाश्वत हो जाते हैं; जन्म और मृत्यु उन्हें फिर कभी नहीं पीसते।
बड़े भाग देवै परमेसर कोटिफल,
बिनु हरि भजन रंग रस जेते।
सन्त दया ते जाने सभी झूठे॥
नाम रतन पाइयो 'जन नानक'।
नाम विहून(बिन) चले सब मूठे॥
भगवान के भजन के बिना सभी रसभोग जगत के रंग क्षणभंगुर और नाशवान है; संतों की दया से मैं यह जानता हूँ। दास नानक को नामरूपी रत्न मिल गया है; नाम के बिना तो सब ठगे और लुटे हुए चले जायेंगे।
🚩निरंजनी अद्वैत सेवा संस्थान, भाँवती🥀
🎙️ मनिंदर सिंह Maninder Singh
राग तोडी Raag Todi
🎙️आशा भोंसले Asha Bhonsle