🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः 🌍🫂
Ram Bhajan Ke Kaj Nath Swamiji lyrics
मैं राम भजन काज नाथ गुरु चरणन आयो जी
रामभजन के काज नाथ गुरु चरणन आयो जी
विषयानन्द अनेक जन्म से, भोगत आयो जी
नाना क्लेश भरा इन माहीं सुख नहिं पा़यो जी
राग द्वेष भरया दिल माहीं, शुद्धि भुलायो जी
कथा कीर्तन हरिभजन कभी चित्त न चायो जी
लोभ व मोह अपरबल योद्धा ध्यान चुकायो जी
दया करी गुरुदेव दयानिधि, पिण्ड छुड़ायो जी
आशा तृष्णा चले वेग से, तीर लगायो जी
इनको मार फिकर सब मेटे, आनंद थायो जी
गंगदेव गुरु समर्थ पाया, शंक मिटायो जी
भैंरुरामजी निश्चयकर गुरु पद, मंगल गायो जी