🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Main Naam Saaheb Ka Noori
Das Savo Bhajan दास सवो
मैं नाम साहेब का नूरी,
न हठ योग सिद्धि जरूरी॥
दिल दीदार कर रहूँ दिल माहीं,
जो बाजे अनहद तूरी।
अड़गड़ आस में रहूँ एकान्ते,
सूरता गगन में पूरी॥
पाँच पच्चीस की फौट हटाये,
समझी करूँ सबूरी।
अमर नगर में आसन मेरा,
रहूँ रात-दिन जूरी॥
कपड़ा - लत्ता मैं नहीं रंगा,
पहरी फकर फकीरी।
चेतन होके होरे जागूँ,
हरदम रहूँ रे हुजूरी॥
दस दरवाजे दौड़ ना राखूँ,
नहीं भली नहीं बुरी।
सद्गुरु चरणे दास सवो कहे,
जो यूँ ब्रह्मा बर पूरी॥
🚩श्री निरंजनी अद्वैत आश्रम भाँवती🙏🏻
🎙️ व्यास भारती Vyaas Bharti