🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Main to Khelu Prabhu Ke Sang Sahjo Bai
मैं तो खेलूँ प्रभु के संग,
होरी रंग भरी।
जित देखे तित रम रहो रे,
सबमें व्यापक है हरी॥
सबकुछ भयो दियौ सुख जन कूँ,
अद्भुत लीला है करी।
नाना जतन किये मिलबे कूँ,
प्रीतम पायो हम घरी
पावत ही सब भ्रम भय भागे,
आवागवन छूटी लरी।
जीवन मुक्त भयौ मन मेरो,
व्याधा सब आसा जरी॥
अमर लोक पद फगुवा पैयै,
जन्म मरन बिपता दली।
चरनदास गुरु किरपा कीन्ही,
सहजो हिये आनंद रली॥