🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Bhaj Man Ram Charan Sukhdayi
तुलसीदास भजन Tulsidas lyrics
भज मन राम चरण सुखदाई॥
जिहि चरणन से निकसी सुरसरि,
संकर जटा समाई।
जटासंकरी नाम परो है,
त्रिभुवन तारण आई॥
जिन चरणन की चरण पादुका,
भरत रह्यो लव लाई।
सोइ चरण केवट धोइ लीने,
तब हरि नाव चढ़ाई॥
सोइ चरण सन्त जन सेवत,
सदा रहत सुखदाई।
सोइ चरण गौतम ऋषि नारी,
परसि परमपद पाई॥
दण्डक बन प्रभु पावन कीन्हों,
ऋषियन त्रास मिटाई।
सोई प्रभु त्रिलोक के स्वामी,
कनक मृगा संग धाई॥
कपि सुग्रीव बन्धु भय व्याकुल,
तिन जय छत्र फिराई।
रिपु को अनुज बिभीषण निसिचर,
परसत लंका पाई॥
सिव सनकादिक अरु ब्रह्मादिक,
सेष सहस मुख गाई।
तुलसीदास मारुत-सुत की प्रभु,
निज मुख करत बड़ाई॥
🎙️अनूप जलोटा Anoop Jalota
🎙️अनुराधा पौडवाल Anuradha Paudwal
🎙️भीमसेन जोशी Bheemsen Joshi