🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Bhakti To Karna Bhagwat Pyari
स्वामीजी भजन Swamiji Bhajan lyrics
भक्ति तो करना भगवत प्यारी जी।
भक्ति करके जीव सुधरग्या,
मुक्ति पाई जी
बिना भक्ति के जीव कंगाला,
नीच विकारी जी।
दुर्मति भेद भर्या दिल अन्दर,
क्लेश लिगारी जी॥
श्रीयाँदे से प्रह्लाद पाई,
निश्चय धारी जी।
प्राण जाय पर प्रण नहीं जावे,
निश्चय ठानी जी॥
मौसी ध्रुव के तानो मारयो,
तपस्या धारी जी ।
दे दर्शन हरि संकट मेट्यो,
स्वर्ग सिधारी जी॥
जब जब भीड़ पड़ी भक्तों में,
आये गिरधारी जी।
भक्तजनों का कष्ट मिटाया,
दुष्ट संहारी जी॥
सद्गुरु गंग दया करी मुझ पे,
जाऊँ बलिहारी जी।
भैंरुरामजी कर जोर पुकारै,
लेवो उभारी जी॥