🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Bhai re dui Jagdish kaha te aaya Kabeer
भाई रे दुई जगदीश कहाँ ते आया, कहुँ कौने बौराया।
अल्लाह राम करीमा केशव, हरि हजरत नाम धराया॥
गहना एक कनक ते गहना, यामें भाव न दूजा।
कहन सुनन को दुइकर थापे, एक नमाज एक पूजा॥
वोही महादेव वोही मुहम्मद, ब्रह्मा आदम कहिये।
को हिन्दू को तुर्क कहावै, एक जमीं पर रहिये॥
वेद कितेब पढ़े वै कुतबा, वै मोलना वै पांडे।
बेगर बेगर नाम धराये, एक मिट्टी के भांडे॥
कहहि कबीर वै दूनों भूले, रामहिं किनहुँ न पाया।
ये खसी वै गाय कटावै, बादहिं जन्म गमाया॥