🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Balam Aao Hamare Geh Re Kabeer
बालम आओ हमारे गेह,
तुम बिन दुखिया देह रे॥
सब कोई कहे तुम्हारी नारी,
मोकों लागत लाज रे।
दिल से नहीं दिल लगाया,
तब लग कैसा सनेह रे॥
अन्न न भावै नीं द न आवै,
गृह बन धरै न धीर रे।
कामिन को है बालम प्यारा,
ज्यों प्यासे को नीर रे॥
है कोई ऐसा पर-उपकारी,
पिव सों कहै सुनाय रे।
अबतो बेहाल कबीर भयो हैं
बिन देखे जिउ जाय रे॥
🎙️ अंजलि कुमारी Anjali Kumari