🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂 

Preet lagi nam ki pal bisre Kabeer

 

प्रीत लगी  तुम  नाम की, पल  बिसरे  नाहीं।

नजर करो अब मेहर की, मोहि मिलो गुसाईं॥


बिरह  सतावै  मोहि  को, जिव  तड़फे  मेरा।

तुम  देखन  की  चाव  है, प्रभु मिला सबेरा॥

 

नैना  तरसै  दरस को, पल  पलक  न  लागे।

दर्द  बन्द   दीदार  का, निसि  वासर  जागे॥


जो अबके प्रीतम मिले करूं निमिख न न्यारा।

अब कबीर गुरु पाइया, मिला  प्राण  पियारा॥