🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
कागा सब तन खाइयो चुन चुन खाइयो माँस।
दो नैनन मत खाइयो, पिया मिलन की आस॥
Piya Milan Ke Kaj Aaj Jogan Ban Jaungi
ब्रह्मानन्द भजन लिरिक्स Brahmanand lyrics
पिया मिलन के काज आज
जोगन बन जाऊंगी॥
हार सिंगार सब कुछ तजके,
अंग भस्म रमाऊंगी।
सेली सिंगी पहर गले में,
अलख जगाऊंगी॥
काशी मथुरा हरिद्वार जाकर,
सब तीरथ नहाऊंगी।
जाय हिमाचल करुँ मैं तपस्या,
तन को सुखाऊंगी॥
ऋषि-मुनियों के आश्रम जाकर,
खोज लगाऊंगी।
अन्दर बाहर सब जग ढूंढूँ,
नहीं अटकाऊंगी॥
निशदिन प्रभु का ध्यान लगाकर,
दरसन पाऊंगी।
'ब्रह्मानन्द' पिया घर लाकर,
मंगल गाऊंगी॥
🚩जय श्री गुरु महाराज जी की🙏🏻
राग दरबारी तीनताल Darbaari Teentaal
🎙️ओमप्रकाश भाट Omprakash Bhat
🎙️ रमेश शर्मा Ramesh Sharma