🕉️🎯श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Payoji Maine Ajar Amar Var Paayo
कमल भजन Kamal Bhajan lyrics
पायो जी मैंने अजर अमरवर पायो।
नहि वो मरते नहि वो जन्मे,
सदा रहे थिर थायो।
सतचितआनन्दरूप पिया को,
अखण्ड अडिग अमायो।
भूत भविष्य रु वर्तमान में,
नित्य रहे इक रायो॥
सूरज चन्दा बिजली तारा,
चेतन से चितवायो।
जलचर थलचर नभचर प्राणी,
आनन्द मानि सवायो॥
ऐसे वर को पाकर मैंने,
सबही दुख बिसरायो।
प्रीतम का संग कबहुँ न छूटे,
सागर लहर समायो॥
गुरु भैंरुराम राम कृपा से,
वर पायो मन भायो।
कमला हिरदय हर्ष है दूणो,
आवागमन मिटायो॥
🚩निरंजनी अद्वैत आश्रम भाँवती🙏🏻