🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Narayan Jinke Hriday Me Brahmanand
नारायण जिनके हिरदे में,
सो कछु कर्म करे न करे रे॥
नाव मिली जिसको जल अन्दर,
बाहु से नीर तरे न तरे रे॥
पारस मणि जिनके घर माहीं,
सो धन सॅंच धरे न धरे रे॥
सूरज को प्रकाश भयो जब,
दीप की जोत जरे न जरे रे॥
ब्रह्मानन्द रूप जिन पायो,
काशी में जाय मरे न मरे रे॥
राग बागेश्वरी Raag Baageshwari
🎙️सुचिता व्यास Suchita Vyas