🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Namo Namo Guru Tum Sharna Sahjo Bai
नमो नमो गुरु तुम सरना॥
तुम्हरे ध्यान भरम भय भागें,
जीते पाँचौ मरना...................
दुःख दारिद्र मिटें तुम नाऊँ,
कर्म करें जो होहिं घना।
लोक परलोक सकल बिधि सुधरें,
पग लागें आय ज्ञान गुना..........
चरन छुए सब गति मति पलटें,
पारस जैसे लोह सुना!
सीप परसि स्वाति भयो मोती,
सोहत है सिर राज रना........
ब्रह्म होय जीव बुधि नासै,
जब कैसो होना मरना।
अमर होय अमरापद पावै,
यह गुरु कहियै गुरु बचना॥
चरनदास गुरु पूरे पाये,
जग का दुख सुख क्यों सहना।
सहजो बाई व्याध छुटाकर,
आनन्द मंगल में रहना.........