🕉️श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Nam japan kyo chhod diya
नाम जपन क्यों छोड़ दिया॥
क्रोध न छोड़ा झूठ न छोड़ा,
सत्य वचन क्यों छोड़ दिया॥
झूठे जग में दिल ललचाकर,
असल वतन क्यों छोड़ दिया॥
कौड़ी को तो खूब संभाला,
लाल रतन क्यों छोड़ दिया॥
जिस सुमिरन से अति सुख पावे,
सो सुमिरन क्यों छोड़ दिया॥
खालस इक भगवान भरोसे,
तन मन धन क्यों न छोड़ दिया॥