🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Dulhani Gavhu Mangalachar Kabeer
दुल्हनि गावहुँ मंगलाचार,
हम घर आये हो राजाराम॥
तन रति करि मैं मन रति करिहूँ,
पञ्च तत्त्व बराती।
रामदेव मोरे पाहुने आये,
मैं जोबन में माती॥
सरीर सरवर बेदी करिहूँ,
ब्रह्मा बेद उच्चार।
रामदेव संग फेरी लैहूँ,
धन धन भाग हमार॥
सुर तैतीसों कोटिक आये,
मुनिवर सहस अठ्यासी।
कहैं कबीर हम ब्याहि चले हैं,
पुरुष एक अविनासी॥
🚩जय श्री गुरु महाराज जी की🙏🏻
🎙️शुभा मुद्गल Shubha Mudgal