🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Dilana Prabhu Sada Mujhe Satsang
अचलराम जी भजन Achalram ji lyrics
दिलाना प्रभु सदा मुझे सत्संग।
बार२ यही वर मांगू कृपा करो श्रीरंग॥
प्रेम भक्ति उपजे सत्संग में,
लगे तुम्हारो रंग।
शील संतोष दया उपजे दिल में,
हिय होत उमंग॥
विवेक वैराग्य उपजे सत्संग में,
जग से होत असंग।
ब्रह्मज्ञान सत्संग से होवे,
द्वैत मति होवे भंग॥
जीव पलट ब्रह्म होत है,
जैसे पलटे भृंग।
जीवन्मुक्त सत्संग से होवे,
विचरे होय निसंग॥
सत्संग से परम पद पावे,
फिर नहीं होवे अभंग।
अचलराम मिले सकल पदार्थ,
सत्संग के प्रसंग॥