🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂 

Deenbandhu Deenanath Mori Sudh Lijiye

राग को नाम कल्याण है, प्रभु को नाम कल्याण।

जा घर  हरि की भक्ति है, वा घर सदा कल्याण॥


दीनबन्धु   दीनानाथ, मोरी   सुध  लीजिये।

दीनों के दयालु दाता, मोपे  दया  कीजिये॥


भाई नहीं बन्धु नाहीं, कुटुम्ब कबीलों नाहीं।

ऐसो कोई  मित्र नाहीं, जासे कछु लीजिये॥


खेती नहीं बाड़ी नाही बिणज व्यापार नहीं।

ऐसो कोई सेठ नहीं, जासे  कछु  लीजिये॥


सोने को सुवइयो नाही रुपे को रुप्यो नाही।

कौड़ी में तो पास नाहीं कहो कैसे कीजिये॥


कहता मलूकदास  छोड़  दे  परायी  आस।

साँचो तेरो एक नाम और किसका लीजिये॥