🕉️🎯👌🏻श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂
Deen Bisaariyo Re Deewane Kabeer
कबीर गुरबानी Kabeer Gurbaani lyrics
दीन (धर्म) बिसारियो रे दीवाने।
पेट भरियो पसुआ ज्यों सोइओ
मानुष जन्म है हारियो..........॥
साधसंगत कबहुँ नहिं किन्ही,
रचियो धंधै झूठ।
श्वान सूकर ताहिं बस जिवै,
भटकत चालियो ऊँट॥
आपको दीर्घ (बड़ा) कर जानै,
औरन को लघु (छोटा) बात।
मनसा वाचा (वाणी) कर्मणा,
मैं देखे दोजख़ (नरक) जात॥
कामी क्रोधी चातुरी (चालाकी)
बाजीगर (कलाबाजी) बेकाम।
निन्दा करते जन्म सिरानो
कबहुँ ना सिमरियो राम......॥
कह 'कबीर' चेतै (जागा) नहीं,
मूर्ख मुग्ध गँवार।
राम नाम जानियो नहीं,
कैसे उतरे पार॥
🚩अद्वैत सेवा संस्थान भाँवती🙏🏻
🎙️ सतविंदर सिंह Satwinder Singh