🕉️🎯श्री हरिपुरुषाय नमः🌍🫂 

Dekh liya sansar hamne dekh liya


देख  लिया  संसार  हमने देख लिया।

सब मतलब के यार हमने देख लिया॥


तन निरोग  धन  जेब  में  जब तक, 

मन  से   सेवा   करेंगे   तब  तक।

मानेगा  परिवार  हमने  देख लिया,

देख लिया संसार  हमने देख लिया॥


जिस  जिसका   विश्वास  किया  है, 

उस उसने  हमें   निराश  किया  है।

बनकर  रिश्तेदार  हमने देख लिया, 

देख लिया संसार  हमने देख लिया॥


कहीं चोट  लग  जाय  न  तन को, 

सभी   समझते   है   निर्धन   को।

गिरती हुई दिवार हमने देख लिया, 

देख लिया संसार  हमने देख लिया‍॥


प्रतिभा  का   कोई  मोल  नहीं  है, 

सफल  सिद्ध   अनमोल   वही  है।

जिसका प्रबल प्रचार हमने देख....

देख लिया संसार  हमने देख लिया॥


सरल  सन्त   का  मूल्य  न  आँके, 

कुटिलों     के    दरवाजे    झाँके।

हो जायें दीदार  हमने  देख  लिया, 

देख लिया संसार  हमने देख लिया॥


सन्तों   का    उपदेश    यही   है, 

महामन्त्र     राजेश     यही    है।

हरिसुमिरन है सार हमने देख लिया।

देख लिया संसार  हमने देख लिया॥